30 नवंबर 2024 - 09:59
  नाइजीरिया में फिर नाव दुर्घटना, 27 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लापता

नाइजर राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता इब्राहिम औडु ने बताया कि नाव पर लगभग 200 यात्री सवार थे, जो कोगी राज्य से पड़ोसी राज्य नाइजर जा रही थी, जब नाव पलट गई।

नाइजीरिया में एक बार फिर नाव दुर्घटना में बड़ा जानी नुकसान हुआ है। नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रभारी जस्टिन उवाज़ुरुओनी ने बताया कि शुक्रवार को हुई इस घटना के बाद बचावकर्मियों को घंटों तक नाव दुर्घटना के स्थान का पता लगाने में परेशानी हुई। ऐसी घातक घटनाएं अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश नाइजीरिया में चिंता का विषय बनती जा रही हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नाइजीरिया में नाइजर नदी के किनारे शुक्रवार को खाद्य बाजार ले जा रही एक नाव के पलट जाने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग लापता हो गए, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं।  नाइजर राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता इब्राहिम औडु ने बताया कि नाव पर लगभग 200 यात्री सवार थे, जो कोगी राज्य से पड़ोसी राज्य नाइजर जा रही थी, जब नाव पलट गई।